Jalandhar News: व्यक्ति ने पत्नी पर गैर मर्द से संबंध के लगाए आरोप, किया हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: ताज होटल के पास दपंति को लेकर विवाद हो गया। जहां पति ने पत्नी पर संगीन आरोप लगाए है। जिसके बाद पति द्वारा थाना 7 में हंगामा किया जा रहा है। पति ने आरोप लगाए है कि उसकी पत्नी के किसी ओर के साथ संबंध है, जिसके चलते वह 2 से 3 दिन उक्त व्यक्ति के साथ रहकर आई है। पति का कहना है कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

वहीं इस मामले को लेकर महिला से बात की गई तो महिला का कहना है कि वह पति के साथ नहीं बल्कि उक्त लड़के के साथ ही रहना चाहती है। दूसरी ओर व्यक्ति ने तस्वीर सांझी की। जिसमें उसने आरोप लगाए है कि बाइक पर लड़का उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। व्यक्ति ने आरोप है कि लड़का ग्राहक बनकर दुकान पर आता था। जिसके बाद वह 2 बच्चों सहित उसकी पत्नी को साथ ले गया। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है।

व्यक्ति ने कहा कि घटना को 2 माह बीत गए लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं महिला को लेकर फरार हुआ व्यक्ति का अभी तक कुछ नहीं पता है। परिवार ने आरोप लगाए है कि महिला के साथ थाने कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि अगर उनके बच्चों को कुछ हो गया तो उसका कौन जिम्मेदार है। परिवार का कहना है कि जब तक उक्त बाइक सवार लड़का थाने नहीं पहुंचेगा तब तक महिला को साथ लेकर नहीं ले जाया जाएगा।

दूसरी ओर फरार लड़के अनिल के परिवार वाले थाने पहुंचे है। महिला भी फरार अनिल के परिवार के साथ थाने पहुंची है। लेकिन परिवार द्वारा अभी तक कुछ नहीं बताया जा रहा है कि उनका बेटा कहां है। परिवार का कहना है कि वह गांव गए हुए थे, ऐसे में उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए है। महिला कहना है कि वह पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसके कारण वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने कहा कि अगर उक्त लड़का उसे अपने साथ रखता है तो ठीक है नहीं तो वह अकेले कहीं रह लेंगी। दूसरी ओर लड़के ने कहा कि वह भी पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *