Punjab News: डेंगू को लेकर SMO डॉ. स्वाति का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः डेंगू के खतरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस संबंधी सिविल अस्पताल होशियारपुर की एसएमओ डॉ. स्वाति ने बताया कि अस्पताल में डेंगू से लड़ने के लिए पूरे प्रबंध हैं, अस्पताल में पूरी दवाई मौजूद है। डेंगू से डरने की कोई जरूरत नहीं है। होशियारपुर में अब तक डेंगू के 3 मामले सामने आए हैं। तीनों ही ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मानूसन शुरू हो चुका है ऐसे में बारिश में हर जगह पानी खड़ा रहता है। जिससे डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। इन दिनों हमें सावधानियां बरतने की जरूरत है। डेंगू कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। अगर समय पर इसका इलाज किया जाए तो इससे पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। सिविल अस्पताल में डेंगू के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। अलग से डेंगू वार्ड तैयार है। अगर कोई पॉडिटिव मरीज आता है तो उसकी देखभाल की जाएगी। डेंगू वार्ड में 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *