Punjab News: गरीब परिवार के घर की छत गिरी, सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले के किला रोड पर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के पास एक गरीब परिवार के घर की छत गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर का सारा सामान भी मलबे में धस गया। घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी देते हुए पड़ोसी लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे कुछ गिरने की जोरदार आवाज आई। जब हमने जाकर देखा तो पड़ोसियों की छत गिर गई थी। आनन फानन में लोगों ने अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। घर का सारा सामान मिट्टी में धसने के कारण खराब हो गया। राजकुमार ने बताया कि छत गिरने के बाद एक बच्ची अंदर फंस गई थी जिसे तुरंत लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया था। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर को काफी क्षति पहुंची है। लोगों की पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *