हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति द्वारा निशुल्क आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद ऊना की ओर से शनिवार को एमसी पार्क में स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में निशुल्क आंखों के चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा से डॉ. अनिल काकड़े,अतुल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। इस कैंप में दो दर्जन के करीब लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

इस अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था के पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, जिला अध्यक्ष ऊना करणपाल सिंह मनकोटिया, सुधीर कुमार,  मुनिंद्र अरोड़ा, मणि कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *