Punjab News: रेडीमेड कारोबारी और उसके दोस्त पर हमला, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में आपसी झड़प का मामला सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर डंडों से हमला किया गया। हमले में दो युवक घायल हुए है। एक घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

हमले में घायल पीड़ित आशीश ने बताया कि उनकी कच्ची गली में आरके फैशन के नाम से दुकान है। वह रात को दुकान पर खड़ा था कि विशाल बंसल अपने भाई राघव के साथ एक्टिवा पर आय़ा। जिनकी उनके साथ टक्कर हो गई। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो मौके पर पहुंचे उनके पूरे परिवार ने हमला कर दिया। सभी ने उसे बुरी तरह पीटा और कपड़े तक फाड़ दिए।

आशीश ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी एक गोल्ड की चेन भी छीन ली है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले परिवार को उनकी लड़की के लिए रिश्ता भेजा था, लेकिन उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया और कहा कि वह अपनी बिरादरी में ही बेटी की शादी करेंगे। अचानक से शनिवार की रात पड़ोसी और उसके कुछ रिश्तेदारों ने बेटे आशीष और उसके दोस्त वरुण से जमकर दुकान के बाहर मारपीट की। वरुण के गंभीर चोट लगी है जो डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *