Punjab News: Dr. Anil Kamboj से मिले Health Minister बलबीर सिंह, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः कोटईसे खां में गोली लगने से घायल डाक्टर अनिल कंबोज से मिलने सेहत मंत्री बलबीर सिंह मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे। एमएलए दविंदर जीत सिंह लाड़ी, एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में डाक्टर अनिल कंबोज का हालचाल पूछा। वहीं सेहत मंत्री ने एक्ट्रेस तानिया से भी बातचीत की।

मीडिया से बात करते सेहत मंत्री ने बताया कि डाक्टर अनिल कंबोज को अभी आईसीयू में रखा गया है। वह वेंटिलेटर पर है। इस दौरान मंत्री ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *