हंसी-मजाक में शुरू हुआ विवाद, समझाने आए बुजुर्ग की गला काटकर हत्या

Written by

in

रायगढ़ः जिले में छठी कार्यक्रम के दौरान युवक द्वारा तलवार से पड़ोसी का गला काटने का मामला सामने आया है। ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा ​​​​​​में संपत खड़िया के बच्चे की छठी मनाई जा रही थी। इस दौरान अर्जुन खड़िया (26) और एक अन्य युवक के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद पड़ोसी केंदाराम खड़िया (65) विवाद शांत कराने पहुंचा। गुस्से में आकर अर्जुन खड़िया तलवार लेकर आया और बुजुर्ग पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी देते मृतक केंदाराम निवासी ग्राम तुरेकेला खड़ियापारा की बेटी ने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास रहने वाले संपत खड़िया के घर छठी कार्यक्रम था जिसमें गांव के कई लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान रात में अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद उसके पिता केंदाराम खड़िया समेत जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया और अन्य ग्रामीणों ने दोनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। तब अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर फिर लौटा और तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने लगा। इस दौरान भी केंदाराम ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीछे से आकर अर्जुन ने बुजुर्ग के गले में तलवार से जोरदार वार कर दिया।

घटना को अंजाम देकर आरोपी अर्जुन मौके से भाग गया था। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की छानबीन शुरू कर दी। जहां आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता है। मृतक के घर के पास ही उसका मकान है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *