तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल

Written by

in

कोरबाः कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप द्वारा बाइक सवारों युवकों को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 लोगों की जान चली गई, 1 युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 5 जुलाई की रात ढेलवाडीह के रहने वाले 3 युवक अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर मवेशी बैठे थे, जिसके कारण पिकअप का बैलेंस बिगड़ा और फिर स्पीड ज्यादा होने के कारण उसने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान अजय यादव (37) और सुमित गुप्ता (26) शामिल है। एक अन्य साथी गंभीर है, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डायल 112 की टीम ने घायलों को पहले कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां सुमित की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरा व्यक्ति गंभीर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *