Punjab News: दीवार गिराने के विवाद में ट्रक यूनियन प्रधान की ईंट मारकर हत्या, आरोपी फरार, देखें वीडियो

होशियारपुर: गाँव मुकेरियां में ट्रक यूनियन के प्रधान की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तगड़ा खुर्द के रहने वाले हरभजन सिंह अटवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक यूनियन में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत कुछ दिन पहले यूनियन परिसर में संदीप सिंह सन्नी निवासी गालडीयां द्वारा एक दीवार बनाई गई थी। मंगलवार को यूनियन के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में उस दीवार को गिराया जा रहा था।

इसी दौरान आरोपी संदीप सिंह गुस्से में आ गया और उसने हरभजन सिंह पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट सीधे हरभजन की छाती पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से यूनियन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुकेरियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *