पीड़ित ने बताया कि वह काम से लौट रहा था। इस दौरान वह फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार 2 व्यक्ति आए और उन्होंने उसे लुटने के दौरान पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीठ में चाकू लगे ही पीड़ित उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गया। जहां डॉक्टरों द्वारा चाकू को निकाल दिया गया है और पीड़ित का उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि रमेश मध्य प्रदेश का रहने वाला है और यहां वह टिब्बा इलाके में रहता है। पुलिस के अनुसार रमेश फैक्टरी ने हैल्पर का काम करता है और काम से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था, जहां रास्ते में लुटेरों ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।#PunjabNews: लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, पीठ में चाकू लगे Civil Hospital पहुंचा पीड़ित NEWS:https://t.co/I0pZQqq7E5 pic.twitter.com/Vkh2ECwFWx
— Encounter India (@Encounter_India) July 7, 2025
Punjab News: लुटेरों ने किया जानलेवा हमला, पीठ में चाकू लगे Civil Hospital पहुंचा पीड़ित, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब बेखौफ लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम देने के साथ-साथ जानलेवा हमला भी कर रहे है। ताजा मामला टिब्बा इलाके से सामने आया है, जहां 2 बाइक सवारों ने लूट के इरादे में व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में लुटेरों ने व्यक्ति की पीठ में चाकू मार दिया। घायल व्यक्ति की पहचान रमेश के रूप में हुई है।
Leave a Reply