इस इलाके में हुआ Double Murder, गोली मारकर युवक-युवती का किया कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

नालंदाः बिहार के नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में 22 साल की लड़की और 24 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बच्चों के झगड़े में शुरू हुए विवाद के बाद लड़के और लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। रविवार की रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले को पुलिस संपत्ति विवाद बता रही है और कह रही है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डुमरावां गांव में बच्चों के मामूली विवाद में फायरिंग हो गई जिसमें अन्नू कुमारी (22) और हिमांशु कुमार (24) की मौत हो गई। बच्चों के बीच शुरू हुई कहासुनी में बड़े भी शामिल हो गए और बात गोलीबारी तक पहुंच गई। दोनों को सिर में गोली लगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद में बड़े लोग भी कूद पड़े। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों को गोली सिर में लगी।

मृतका के परिजन रंजन कुमार ने बताया कि गांव में अखंड कीर्तन हो रहा था। जहां बच्चों का दूसरे टोला के बच्चों से विवाद हो गया, जिससे आक्रोशित हो दूसरे टोले के लोग उनके टोले में आकर गोलीबारी करने लगे। युवती घर के पास खाना खा रही थी। बदमाशों ने निशाना साध युवती के सिर में गोली मार दी। इसी तरह किशोर भी अपने घर के पास था। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गए। ग्रामीण अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठे।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवकों को आनन-फानन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया और गेट जाम कर दिया।

स्वजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और शवों को सीधे घर ले जाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के गेट से शव जबरन खींचकर घर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *