Saif पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से India में रह रहा था

Written by

in

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार रात 2 बजे ठाणे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि बताया कि आरोपी चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। उसके पास भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। उसके पास जो चीजें मिली हैं, उनके आधार पर बांग्लादेशी होने का शक है।

पुलिस ने यह भी कहा कि पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। उसकी उम्र 30 साल है। भारत में अवैध रूप से आने के बाद उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वह पहली बार ही सैफ अली खान के अपार्टमेंट में घुसा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके उसकी कस्टडी मांगी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *