जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विक्की गौंडर का साथी जख्मी हुआ है। आरोपियों ने पहले गोली चलाई थी। पिछले कुछ दिनों से आरोपी पुलिस की रिमांड पर थे। हथियारों की रिकवरी के लिए पुलिस आरोपियों को थाना सदर के एरिया में लेकर गई थी। ये एनकाउंटर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया है। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम प्रेस वार्ता कर मामले में अन्य खुलासे कर सकती है।Jalandhar News: गोंडर गैंग के कुख्यात Gangster और Police में हुई मुठभेड़, देखें वीडियोhttps://t.co/KNv6GirA74#ShilpaShinde #RajatDalal #UFC311 pic.twitter.com/RXuGttZsAf
— Encounter India (@Encounter_India) January 19, 2025
Jalandhar News: गोंडर गैंग के कुख्यात Gangster और Police में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

जालंधर न्यूजः गोंडर गैंग के कुख्यात गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोपी पुलिस रिमांड पर था।
पूछताछ के बाद उसे रिकवरी आपरेशन पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मुठभेड़ हो गई। आरोपी पर जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स और हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। इसके आलावा गिरोह के अन्य सदस्यों को भी हथियार मुहैया कराए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 4 पिस्तौल और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
Leave a Reply