Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब जा रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने नोंचा, देखें वीडियो

आदमपुरः गांव केंदोला में 62 वर्षीय महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में कुत्तों ने महिला को बुरी तरह से नोंच डाला है। जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ज्ञान कौर पत्नी महिंदर सिंह सुबह गुरुद्वार साहिब जा रही थी। रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग नीचे गिर गई और कुत्तों ने आधा कान काट दिया। इसके अलावा कई जगह चोटें भी लगी। महिला ने शोर मचाया तो गांववासी बाहर आए और उन्हें बचाया। इसके बाद बुजुर्ग को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका न इलाज चल रहा है।

इस मामले में गांव के सरपंच मनजीत सिंह ने कहा कि उनके गांव में घूम रहे स्ट्रे डॉग्स ने दो दिन पहले एक बच्चे कमल को भी जख्मी कर दिया था। आज फिर एक बुजुर्ग महिला को जख्मी कर दिया। इलाके में डॉग्स खतरा बनते जा रहे हैं। इसलिए वे इस मामले को लेकर जल्द ही एसडीएम आदमपुर विवेक कुमार मोदी से मिलेंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *