Jalandhar News : नशे मेें धुत हमलावरों ने घरों में की तोड़फोड़, दहशत का माहौल

जालंधर,ens : परशुराम नगर में नशे में धुत हमलावरों ने इलाका निवासियों के घरों में ईंट-पत्थर बरसा कर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कई दुकानों के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद इलाके में देर रात दहशत का माहौल बन गया। इलाकानिवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देरी से पहुंची।

इलाका निवासी सूरज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। अचानक नशे में धुत कुछ हमलावरों ने उनके घर में ईंट-पत्थर बरसाने लगे और धक्का मार कर दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे। जब दरवाजा नहीं खुला तो वह गेट फांद कर छत के रास्ते घर में घुसे और घर के अंदर पड़ी एक्टिवा, एलसीडी समेत सभी सामान की तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

परशुराम नगर निवासी अरविंद ने दूसरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इसी शरारती तत्वों ने उनकी दुकान में भी तोड़‌फोड़ की और उसके बाद उन्होंने मार्केट में तीन से चार दुकानों के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया। हमलावरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई है। परशुराम नगर में देर रात दहशत में आए लोगों ने बताया कि उन्होंने रात करीब 1:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी। थाना डिवीजन – नंबर 8 की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जांच शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *