इंसानियत शर्मसार! Railway Station पर महिला के साथ किया Gang Rape

Written by

in

Railway Track पर दिया धक्का, Train से कटा पैर

पानीपत: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 युवकों ने 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह उसे जबरन ट्रेन में बैठाकर सोनीपत ले गए। वहां उन्होंने महिला को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जहां से गुजरती ट्रेन ने महिला का एक पैर काट दिया। घायल अवस्था में महिला को ट्रैक के पास पड़े देख स्थानीय लोगों ने जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सोनीपत जीआरपी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला नागरिक अस्पताल और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां उसका आपरेशन किया गया। पीड़िता ने डॉक्टरों को आपबीती सुनाई और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। महिला पानीपत की रहने वाली है और 23 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवार को जानकारी मिली कि महिला ट्रेन से कटने के कारण PGI रोहतक में भर्ती है। पीड़िता ने बताया कि रात लगभग 10 बजे वह पानीपत रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी की ओर गई थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन माल गोदाम की ओर ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में वे उसे ट्रेन से सोनीपत ले गए और स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। महिला ने बताया कि ट्रैक पर फेंके जाने के बाद वह उठकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका पैर पटरियों में फंस गया और अचानक आ गई पैसेंजर ट्रेन। ट्रेन गुजरने पर महिला का एक पैर कट गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत और पानीपत GRP ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *