Punjab News: हनी ट्रैप में फंसाकर सरपंच के पति से मांगे 10 लाख, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब में पिछले कुछ समय से हनी ट्रैप का मामला काफी बढ़ गया है। आए दिन महिलाएं हनी ट्रैप में व्यक्तियों को फंसा लेती है और उसके बाद उसे ब्लैकमेल करके पैसों की मांग करने लगती है। वहीं ऐसा ही एक मामला मोगा जिले के गुरु सर माड़ी से सामने आया है। जहां महिला सरपंच के पति को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की मांग की गई। दरअसल, महिला ने सरपंच की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल करने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दी।

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसरा पंचायती चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सरपंच के पति को अगवा कर उसे परवाना नगर में एक घर पर ले गए।

जहां आरोपियों ने उसके साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैक मेल करने की साजिश रची। इस दौरान आरोपियों ने परिवार से 10 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद दोनों पक्षों में 4 लाख में बात तय हो गई। वहीं सरपंच के पति ने इस घटना के बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ट्रैप लगाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *