Punjab News: CASO Operation के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

बटालाः शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लेकर बटाला पुलिस ने कासो आपरेशन चलाया। आपरेशन के तहत पुलिस ने गांधी कैंप में छापेमारी की। इस दौरान एसपी, डीएसपी रैंक से अलावा 250 से अधिक पुलिस मुलाजिम शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर उनकी तरफ से चैकिंग अभियान चलाए जाते है। यह आपरेशन लोगों की सुरक्षा के लिए चलाए जाते है। वहीं शरारती त्तवों पर नकेल भी डाली जाती है। उन्होंने बताया कि आज के आपरेशन के दौरन एक पुलिस एक शख्स को काबू किया है। जिस पर नशे के कई केस दर्ज है। आरोपी से कुछ नशा भी बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने चलाए जा रहे आपरेशन में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *