केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के घर छाई शोक की लहर, टूटा दुखों का पहाड़

Written by

in

नई दिल्लीः केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के घर शोक की लहर छा गई। केंद्रिय मंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव का आज सुबह एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रह हैकि वह पिछले लंबे समय से सांस लेने की दिक्कत होने के कारण एम्स हॉस्पिटल जोधपुर में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखा गया।

जोधपुर एम्स ने आज मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 11:52 बजे पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं केंद्रिय मंत्री के पिता के निधन के बाद राजनीतिक नेताओं द्वारा दुख व्यक्ति किया जा रहा है। वहीं दाऊलाल वैष्णव के निधन से जोधपुर और पाली में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार आज जोधपुर में किया जाएगा। दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी थे।

1966 में वे अपने परिवार के साथ जोधपुर आ गए और यहीं स्थायी रूप से बस गए। दाऊलाल एक प्रतिष्ठित इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर थे और जोधपुर के पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के साथ मिलकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी मेहनत और निष्ठा ने उन्हें स्थानीय समुदाय में सम्मान दिलाया। दाऊलाल वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समुदाय से थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती वैष्णव, बेटे अश्विनी वैष्णव और आनंद वैष्णव शामिल हैं।

अश्विनी वैष्णव का जन्म 18 जुलाई 1970 को जोधपुर में हुआ था, जहां उनके परिवार ने 1966 में पाली से आने के बाद स्थायी निवास बनाया। उन्होंने जोधपुर के सेंट एंथनी कॉन्वेंट स्कूल और महेश स्कूल से पढ़ाई की और 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके पिता दाऊलाल वैष्णव ने हमेशा उनके करियर को समर्थन दिया। अश्विनी ने 1994 में आईएएस परीक्षा में 27वां रैंक हासिल किया और बाद में राजनीति में प्रवेश कर केंद्रीय मंत्री बने।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *