Punjab News : Medical Help के लिए राजी हुए डल्लेवाल, लगवाया ग्लूकोज

Written by

in

चंडीगढ़ : पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 54 दिन का अनशन पूरा होने के बाद शनिवार रात 1 बजे उपचार लेना शुरू किया। शनिवार को केंद्रीय अधिकारियों के शिष्टमंडल द्वारा खनौरी का दौरा किये जाने के बाद यहां देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। किसानों की मांगों को लेकर 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। फसलों पर MSP समेत 12 मांगों को लेकर 55 दिन से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को ग्लूकोज चढ़ाया गया है।

शनिवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे थे। उन्होंने डल्लेवाल से मिलकर मीटिंग का न्योता दिया। केंद्र की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव मिलने के बाद किसानों ने डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट देने के लिए हामी भर दी और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। मिली जानकारी के अनुसार डल्लेवाल का वजन 20 किलो कम हो गया है। जब वे आमरण अनशन पर बैठे थे, तब उनका वजन 86 किलो 950 ग्राम था। अब यह घटकर 66 किलो 400 ग्राम रह गया है।

खनौरी बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जॉइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन ने कहा कि केंद्र को आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की सेहत की फिक्र है। हम यहां आए हैं, ताकि कोई रास्ता निकल सके। केंद्र की तरफ से जो बातचीत का प्रस्ताव दिया गया है उसमें लिखा है- भारतीय किसान यूनियन और किसान मजदूर मोर्चा की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ 14 फरवरी को बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और बैठक में शामिल होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *