Ravindra Jadeja ने रणजी के प्रैक्टिस सेशन में की वापसी, मान ली BCCI की बात

Written by

in

Sports : भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घरेलू ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने रविवार की सुबह सौराष्ट्र टीम के साथ रणजी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। जडेजा के प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे लेग में सौराष्ट्र की ओर से खेल सकते हैं। सौराष्ट्र का सामना 23 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम के पास ग्राउंड सी में दिल्ली से होगा।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि वह खेलेंगे या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनके खेलने की पूरी संभावना है। जडेजा ने आखिरी बार जनवरी 2023 में चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र का नेतृत्व करते हुए रणजी मैच खेला था।

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 मेंबर्स वाले भारतीय दल के नाम बताए। स्क्वॉड में 4 ऑलराउंडर्स रखे गए हैं। इसमें एक रवींद्र जडेजा का नाम भी है।

पिछले हफ्ते BCCI ने मुंबई स्थिति BCCI के हेड क्वार्टर में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रदर्शन को रिव्यू किया गया। मीटिंग के दौरान बोर्ड मेंबर्स ने सीनियर खिलाड़ियों के डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने पर जोर दिया। साथ ही खिलाड़ियों का रणजी खेलना अनिवार्य किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *