Punjab News: बिजली ठीक करने आए लाइनमैन की करंट लगने से मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः साहनेवाल इलाके में बिजली गुल की शिकायत मिलने पर ठीक करने गए लाइनमैन की देर रात करंट लगने से मौत हो गई। मृतक लाइनमैन की पहचान 45 वर्षीय संजय शाह निवासी बरोटा रोड जेड मॉल के रूप में हुई है। लाइनमैन की मौत के बाद पावरकॉम के मुलाजिमों में शोक है। संजय शाह मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। वह बिजली विभाग में कच्चे तौर पर लाइनमैन का काम करता है।

लाइनमैन की मौत का पता चलने के बाद सभी कच्चे मुलाजिम रात 11 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचे। जिन्होंने रोष जताते हुए कहा कि एक लाइनमैन की मौत होने के बाद कोई भी बिजली विभाग का अधिकारी अस्पताल में नहीं पहुंचा। जब तक उक्त लाइनमैन को सरकार से मुआवजा नहीं मिलता तब तक कोई भी लाइनमैन बिजली ठीक करने का काम नहीं करेगा।

कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय पीछे से फीडर बंद था, लेकिन लाइन में स्टोर हुई बिजली होने के कारण करंट लग गया। हादसे के समय मृतक ने सुरक्षा के लिए जरूरी ग्लव्स और अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। जिसके चलते वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। आज शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अगली करवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *