पति ने पत्नी का तलवार से गला काटा, दर्दनाक मौत

Written by

in

बाड़मेरः पति द्वारा पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मर्डर के बाद पति मोइम खान (37) जोधपुर भागने की फिराक में था लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस मुताबिक, मोइम खान गांव में अपने मां-बाप और 3 बच्चों के साथ रहता है। गुरुवार रात को माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे। वहीं 3 बच्चे आंगन में सो रहे थे। पति-पत्नी कमरे में थे। रात करीब 3 बजे मोइम ने रहमू के तलवार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। सुबह करीब 7 बजे परिवार के लोग अंदर गए तो रहमू के शव को देख चिल्लाने लगे। परिवार के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मोइम वहां मौजूद नहीं था। मोइम बिल्डिंग बनाने की कारीगरी का काम करता है। मर्डर के बाद मोइम की पुलिस ने तलाश की। सामने आया कि वह हत्या के बाद गांव से जोधपुर जाने वाली बस में बैठा है। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे शिव के पास​ हिरास​त में लिया। पुलिस ने मृतका रहमू (34) के शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवा दिया है। हालांकि अभी आरोपी पति ने नहीं बताया है कि मर्डर क्यों किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *