Punjab News: 40 किलो चिट्टे के आरोपियों की निशानदेही पर 3 गाड़ियां बरामद

Written by

in

बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कुछ दिनों पुलिस ने 40 किलो चिट्टे सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मलोट एरिया से 3 अन्य गाड़ियों को बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने इन गाड़ियों को गलियों में अलग-अलग जगह पर खड़ा किया हुआ था।

मामलें से जुडे जंडियाला गुरु के मुख्य सूत्रधार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा अपने साथियों के साथ मिलकर कारों को खरीदने एवं बेचने की आड़ में चिट्टे का कारोबार करता था। पिछले दिनों महना चौक से फार्च्यूनर गाड़ी में सवार आरोपियों को चालीस किलो चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को आठ दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया था।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मुख्य आरोपी लक्खा समेत बाकी आरोपियों ने अपनी इंडेवर, बलेनो एवं एक अन्य गाड़ी के बारे में पुलिस के पास खुलासा किया था। इसके अलावा आरोपियों ने जंडियाला गुरु से जुडे़ एक मुख्य सूत्रधार और विदेश में बैठे अपने एक आका के बारे में भी पुलिस के पास खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने मलोट एरिया में रेड करके इंडेवर, बलेनो समेत तीन गाडि़यों को मलोट एरिया की अलग अलग गलियों से बरामद किया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *