Jalandhar News: वर्कशाप के संचालक को महिला सहित 4 लोगों ने बेरहमी से पीटा, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रामा मंडी के अंतर्गत आते काकी पिंड में वर्कशाप के संचालक को पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना रामा मंडी के प्रभारी ने बताया कि काकी पिंड में वर्कशॉप के संचालक को पीटने की वीडियो वायरल हुई थी। जैसे ही वीडियो उनके पास पहुंची तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

जिसके बाद आरोपी से पूछताछ में दो अन्य आरोपियों को नामजद करके उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पीड़ित अनुसार आरोपी इलाके में गलत काम करते हैं, जिसका विरोध करने पर उसे पीटा गया है। वहीं आरोपियों का कहना है कि उसने उनकी महिला को छेड़ा था। वहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सहित 4 नौजवानों द्वारा व्यक्ति की बेरहमी से पीटाई की गई।

इस दौरान व्यक्ति को जमकर लात-घूंसे मारे गए। यहीं नहीं व्यक्ति को उठाकर जमीन पर पटका भी किया। जिसके बाद व्यक्ति को छोड़ दिया और वह भाग गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति धमकी दे रहे है कि वह फिर उसकी पीटाई करेंगे। हालांकि युवक की पीटाई करने के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन उक्त हमलावारों ने किसी की नहीं सुनी और उसकी पीटाई करते रहे। व्यक्ति गालियां निकालते हुए युवक को धमकी दे रहे है कि वह उनकी एक बार शक्ल देख लें। जिसके बाद वह युवक को पीटते हुए कुछ दूर ले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *