बारिश से ट्रैक धंसने से ट्रेन में लगे यात्रियों झटके, ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः कानपुर में चौबेपुर के मरियानी अंडरपास के पास बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, भिवानी से प्रयागराज जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया था। इस दौरान यात्रियों को अचानक ट्रेन में झटके लगने शुरू हो गए। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर बढ़ रही थी, तभी मरियानी अंडरपास के निकट पहुंचने पर ड्राइवर को अचानक झटके और ट्रैक में हलचल महसूस हुई। तुरंत सतर्क होते हुए उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद ट्रेन लगभग 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। डर के चलते कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर आसपास के सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। ड्राइवर की सतर्कता और त्वरित निर्णय की हर तरफ सराहना हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *