Punjab News: दोस्त बना दोस्त का दुश्मन, शराब में जहरीली दवा मिलाकर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः गांव लंगेआना नवा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर अवतार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को उसके ही दोस्तों मनजिंदर सिंह, गुरचरण सिंह और उसके दो साथियों ने शराब में कोई जहरीली चीज मिलाकर पिला दी जिससे अवतार सिंह की मौत हो गई। अवतार सिंह की मौत के बाद पूरा गांव में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करते मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि अवतार सिंह के घर में कुछ दिन पहले ही बेटा हुआ था। ऐसे में मनजिंदर सिंह और उसके दो साथी उसको यह बोलकर ले गए कि तुम्हारा बेटा हुआ है और हमें उसकी पार्टी करनी है। वह खेत में चले गए जहां पर उन्होंने अवतार सिंह को शराब में कोई जहरीली दवाई मिलाकर पिला दी। इससे अवतार सिंह की मौत हो गई। वही पुलिस ने अवतार के चाचा गुरदेव सिंह के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। अवतार सिंह का पोस्टमार्टम भी करवाया गया है। उन्हें बिरसा में जांच के लिए भेज दिया गया और वहीं पुलिस ने मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मनजिंदर सिंह के दोनों साथियों की पुलिस तलाश भी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *