Punjab News: इस इलाके में भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: शहर में बढ़ रहे क्राइम को लेकर पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है। बीते दिनों डॉक्टर अनिल कंबोज को गोलियां मारकर घायल करने और अबोहर में कपड़ा व्यापारी की हत्या करने का मामला सामने आया था। जिससे पूरे पंजाब में डर का माहौल है। लोगों के मन से भय को खत्म करने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। ऐसे पुलिस ने बाघापुराना और निहाल सिंह वाला में फ्लैग मार्च निकाल लोगों से भय मुक्त रहने की अपील की।

एसपी-डी बाल कृष्ण सिंगला और धर्मकोट और कोटिसेखान में डीएसपी प्रताप सिंह ने फ्लैग मार्च की अगुवाई की। वहीं कई कस्बों में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला तो गावों में गाड़ियों में बैठकर चक्कर भी लगाए। एसपी और डीएसपी ने बताया कि पुलिस जनता के साथ हमेशा खड़ी हुई है। उन्हें किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षा मुहैया और सुरक्षित महसूस करवाना है। वहीं उन्होंने शरारती अंसरों को चेतावनी देते कहा कि वह पंजाब का माहौल खराब न करें। किसी भी क्रिमिनल को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पंजाब में लोगों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *