विदेश में India का Most Wanted आतंकी गिरफ्तार

Written by

in

नई दिल्लीः मोस्ट वांटेड आतंकी अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है। पवित्तर बटाला को अमेरिका में किडनैपिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका की पुलिस ने बटाला के साथ-साथ बाकी सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बटाला को एनआईए ने पहले ही मोस्ट वांटेड घोषित किया हुआ है। एफबीआई ने अमेरिका की पुलिस के साथ मिलकर सैन जोकिन काउंटी के 5 अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। ये छापेमारी एक गैंग से जुड़ी किडनैपिंग और टॉर्चर केस के सिलसिले में हुई है।

8 लोगों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल पवित्तर सिंह, गुरताज सिंह, मनप्रीत सिंह रंधावा और सरबजीत सिंह इन सभी को सैन जोकिन काउंटी जेल में बंद कर दिया गया है। इन सभी आरोपियों पर किडनैपिंग, टॉर्चर करने, गलत तरीके से बंदी बनाने, साजिश रचने के साथ-साथ कई अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। अभी पुलिस फिलहाल इन सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस के द्वारा ये कार्रवाई समर हीट पहल के अंतर्गत हुई है। इसका मकसद देशभर में हिंसक अपराधियों और गैंग से जुड़े लोगों को पकड़ना है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *