Jalandhar News: चलती ट्रेन से व्यक्ति की गिरने से हुई मौत

जालंधर, ENS: मोहल्ला बेअंत नगर रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का शव जालंधर कैंट और शहर के रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 429/7-9 नजदीक मोहल्ला बेअंत नगर के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी अशोक शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मौत किसी चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मृतक के शव के अनुसार व्यक्ति की उम्र 35 से 40 साल के बीच लग रही है। अशोक शर्मा ने कहा कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए उसका शव अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। व्यक्ति के चेहरे पर गहरे घाव हो गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *