Punjab News: इस इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने, कूड़े में मिले पवित्र अंग, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः रंजीत एवेन्यू में कूड़े वाली गाड़ी में गुटका साहिब के अंग मिलने का मामला सामने आया है। जिससे सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। गाड़ी के ड्राइवर ने ये अंग डी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक प्रकाश साहिब में जमा कराए, लेकिन गुरुद्वारे के प्रबंधकों ने यह कहकर इनकार किया कि उनके पास ऐसा कुछ नहीं पहुंचा और सीसीटीवी कैमरे भी न चलने की बात कही।

मामले के बाद सिख जत्थेबंदियों जैसे आल इंडिया सिख सत्कार कमेटी और अन्य संगठनों ने गहरा रोष जताया। जत्थेबंदियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदारों की पहचान कर सख्त कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। निहंग सिंह बाबा पारस और मनदीप सिंह सिख नेताओं ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन को सीधा संदेश देते कहा कि यह मामला केवल सिखों का नहीं, पूरे जगत की मर्यादा से जुड़ा हुआ है।

जत्थेबंदियों ने आरोप लगाया कि यह अंग किसी ने जानबूझकर घर के कूड़े में फेंके हैं, जो सीधे तौर पर बेअदबी है। जब कूड़ा फेंकते समय गाड़ी के ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई तो उसने गुटका साहिब के अंग और पोथियां रंजीत एवेन्यू डी ब्लॉक के गुरुद्वारे में किसी संगत को देने की भी बात कही, लेकिन वह व्यक्ति कौन था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

दूसरी ओर थाना रंजीत एवेन्यू के थाना प्रमुख रॉबिन हंस ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और गुटका साहिब के अंग बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि ये अंग कहां से आए और किसने फेंके। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *