Jalandhar News: पूर्व सांसद रिंकू और शीतल अंगुराल के इलाके में दिखे हथियारबंद नौजवान, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि हथियारों से लैस होकर कुछ नौजवान अल सुबह दिखाई दिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान युवक गालियां निकाल रहे है। दरअसल, पूर्व सासंद रिंकू और शीतल अंगुराल के इलाके में ये युवक हथियारों से लैस होकर दिखाई दिए है।

घटना अल सुबह 3.52 मिनट की है। वीडियो के अनुसार हथियार बंद युवक गालियां निकालते हुए कह रहे है कि बदमाशों को पैसे देने बंद कर दें, नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। सूत्रों के अनुसार दोनों गैंगों में किसी बात को लेकर विवाद छिड़ा है। जिसके बाद एक गैंग ने दूसरी गैंग को धमकी दी है।

वहीं दूसरी ओर देर रात ही भार्गव कैंप में दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लेकिन सरेआम युवकों का भाजपा नेताओं के घर के पास हथियार लेकर घूमना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *