उड़ान भरते कुछ सेकेंड बाद Crash हुआ यात्री विमान, उठा काला धुआं, देखें वीडियो

Written by

in

लंदनः साउथेंड एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेकआफ के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और घटनास्थल पर काला धुआं उठता दिखा। यह हादसा रविवार स्थानीय समयानुसार करीब शाम 4 बजे हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान Beech B200 सुपर किंग एयर था, जो एक जुड़वां इंजन वाला टर्बोप्रॉप जेट है और नीदरलैंड्स के लेलिस्टैड के लिए रवाना हुआ था। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें तेजी से मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दुर्घटना को त्रासदीपूर्ण बताया और कहा कि हादसे से कुछ क्षण पहले ही कुछ लोगों ने विमान के चालक दल को हाथ हिलाकर अभिवादन किया था।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि साउथेंड हवाई अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। आपातकालीन अभियान कई घंटों तक जारी रहेगा। रेस्क्यू के दौरान लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। वाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह घटना एक सामान्य विमान से जुड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शी जॉन जॉनसन ने कहा कि विमान के सिर के बल ज़मीन से टकराने के बाद उन्होंने एक बड़ा आग का गोला देखा। बताया गया कि यह विमान करीब 12 हवाई यात्रियों को ले जाने में सक्षम होता है। हालांकि, दुर्घटना के समय प्लेन में कितने लोग सवार थे, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *