Jalandhar News: भार्गव कैंप में हुई खूनी झड़प, सरेआम नौजवान का कत्ल, 2 की हालत गंभीर

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां देर रात 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को समय दिया हुआ था। जहां उक्त नौजवान पहुंचे तो वहां पर पहले से ही हथियारबंद नौजवान खड़े हुए थे। इस खूनी झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के नौजवानों पर कैंची और चाकू से हमला कर दिया।

जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान वरुण के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में घुंगरी के साले की मौत हो गई है, जबकि घुंगरी के बेटे विशाल और उसके भाई का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस खूनी झड़प को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 2 नौजवानों को काबू कर लिया है, जल्द पुलिस आरोपियों को लेकर खुलासा कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *