Punjab News: आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, ट्रक यूनियन प्रधान सहित 4 पर मामला दर्ज

Written by

in

मोगाः जिले में नए और पुराने प्रधान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया दोनों में हाथापाई हो गई। जहां आप पार्टी के नए प्रधान पर पुराने कार्यकर्ता कार्यकर्ता अमित पूरी ने जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक यूनियन प्रधान आज्ञापाल सिंह और उसके 3 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना में घायल अमित पूरी को स्थानीय लोगों की मदद से पहले सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उनकी डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिसिटी में रैफर कर दिया। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *