Jalandhar News: कार सवार व्यक्ति का कटा Helmet का Challan, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर(ENS): महानगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक कार सवार व्यक्ति का पुलिस ने हेलमेट का चालान काट दिया। मामला जालंधर के बबरीक चौक का है। कार सवार सुशील तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि रविवार रात वह 9 बजे के आसपास रात 120 फुटी रोड बबरीक चौक के पास से गुजर रहा था। जहां थाना-5 की पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान पुलिस ने उसे रोका और कागजात दिखाने की मांग की। जब उन्होंने डीजी लॉकर की मदद से एएसआई बलबीर सिंह को गाड़ी के कागजात दिखाए तो उन्होंने इसे मानने से मना कर दिया। जब उनका चालान काटने लगे तो उन्होंने एएसआई बलबीर सिंह को अपने सीनीयर अधिकारियों से बात करने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने और मेरा हेलमेट, आरसी, लाइसेंस का चालान काटकर दिया।

सुशील तिवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उनके साथ बदतमीजी की और अपनी वर्दी का रोब भी दिखाया। उन्होंने कहाकि सरकार के निर्देशों के अनुसार डीजी लॉकर में रखे कागजातों को अप्रूव माना जाता है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी बात न सुनते हजारों रुपए का चालान कर दिया। वहीं सुशील तिवारी ने बताया कि उन्होंने करीब 10:25 बजे DSP के रीडर को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और मांग की कि इस तरह की गैरकानूनी और अपमानजनक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *