Punjab Police में 8 IPS अफसर बनें DGP, देखें लिस्ट

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 8 IPS को डीजीपी रैंक पर प्रोमोट कर दिया है। यह सभी अफसर 1994 बैच के हैं। प्रमोट होने वाले अधिकारियों की सूची मे प्रवीन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी अनीता पुंज शामिल है।

इनके अलावा नरेश कुमार, राम सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, वी. चंद्रशेखर, अमरदीप सिंह राय और नीरजा वी. का नाम शामिल हैं। इस प्रमोशन के बाद अब राज्य में डीजीपी पद पर कुल 20 अधिकारी पदोन्नत हो गए है।

भारत सरकार के कार्मिक विभाग के प्रावधान और अधिसूचना के अनुसार, पंजाब में डीजीपी के दो स्वीकृत पद हैं। प्रमोट हुए सभी आईपीएस अधिकारी एडीजीपी रैंक पर तैनात है। वही नियमों के अनुसार, जो व्यक्ति पुलिस विभाग में आईपीएस रैंक पर 18, 25 और 30 साल से तैनात है, वह आईजी, एडीजीपी और डीजीपी के पदों पर पदोन्नत हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *