भुट्टो ने ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम के तहत हटली और जसाना में किया प्रवास

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने रविवार को ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत हटली और जसाना पंचायतों में दो बूथ  हटली हथलौन और जसाना का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत हटली हथलौन बूथ से हुई, जहां कार्य कर्ताओं ने गर्मजोशी से भुट्टो का स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही आगामी चुनावों में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उस के बाद दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री आवास योजना, हर घर जल अभियान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है और आम जनता को इन योजनाओं से सीधे लाभ मिल रहा है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कार्य कर्ताओं को प्रेरित किया कि वे जनता के बीच जाकर संवाद करें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान करने का प्रयास करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, महामंत्री नरेश कुमार, सूरम सिंह, संजीव मिंटू, होशियार सिंह, सुशील रिंकू, सोनू फौजी के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *