Punjab News: बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः जिले के जवाहर नगर इलाके में बीती रात कुछ युवकों द्वारा एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में गवाही देने की रंजिश में यह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर सीसीटीवी भी सामने आई है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी देते पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनके घर रात को करीब डेढ़ बजे उनके घर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि 2 बदमाश शरेआम घर के बाहर गोली चलाकर फरार हो जाते हैं। इस दौरान बदमाशों ने गाली गलौज भी की। पीड़ित के मुताबिक पुरानी रंजिश और हत्या के एक मामले में गवाही देने को लेकर वारदात हुई है। कल उनकी कोर्ट में सुनवाई थी और कोर्ट जाने से रोकने और उन्हें धमकाने के लिए ये वारदात आरोपियों द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और इस संबंध में पुलिस को सीसीटीवी भी मुहैया करा दी गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि पुलिस भी इस मामले में उनका पूरा सहयोग कर रही है। सूचना मिलने के बाद रात को 2 बजे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि वे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *