Punjab News: बुलेट मोटरसाइकिल, 3 लैपटॉप, हथियार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः थाना सदर की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, थाना सदर पुलिस चौंकी विजय नगर में लूट की वारदात की शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया 2 भाईयों से लूट की वारदात की शिकायत मिली थी। जिसमें राज कुमार ने बताया था कि वह बिजनेस पार्क कंपनी में आईटी में काम करता है और उसका भाई शिवम भी उसी कंपनी में आईटी में काम करता है।

वह और उसका भाई कंपनी में काम करके अपने घर लौट रहे थे, जब वे प्रकाश विहार, गली नंबर 1 पर पहुंचे तो वहां पर पहले से बिना नंबरी बुलेट मोटरसाईकिल पर 3 नौजवान खड़े थे, जिन्होंने आगे आकर उन्हें रोक लिया। जहां लुटेरों ने भाई के बैग में पड़े 3 लैपटॉप, फोन और 1560 रुपए छीन लिए और घटना से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 03 लैपटाप तथा घटना में इस्तेमाल किया गया बुलेट मोटरसाइकिल से एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आया है कि लुटेरों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *