Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार मिल रही धमकियों पर पूर्व जत्थेदार का बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब को 14 जुलाई से लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार एक के बाद एक धमकी भरी ईमेल आ रहे हैं। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ चुका है। श्री दरबार साहिब के बाहर सख्त सुरक्षा घेरा तैनात कर दी गई है। बम स्कवॉड टीमें और डॉग स्पोर्ट टीमें समय-समय पर श्री दरबार साहिब में पहुंचकर परिसर की जांच कर रही हैं। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की गई थी।

अभी तक सरकार के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

आज श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सच्चखंड श्री हरमिंदर साहिब हमेशा से ही हर धर्म, नस्ल और देश के लोगों के लिए खुला हुआ है। यहां कोई भी व्यक्ति आकर मत्था टेक सकता है, स्नान कर सकता है, लंगर छक सकता है और सेवा में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा यह बहुत ही दुखद बात है कि 14 जुलाई से लगातार श्री हरमंदिर साहिब की ई-मेल आईडी पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। यहां पर सवाल उठता है कि उन्नत तकनीक होने के बाद भी अभी तक न तो धमकी देने वाले पकड़े गए हैं और न ही सरकार या एजेंसियों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

सरकारी प्रशासन की है जिम्मेदारी

ज्ञानी रघबीर सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि एसजीपीसी के अंदर के क्षेत्र की जिम्मेदारी एसजीपीसी प्रबंधन की है लेकिन बाहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी सीधे तौर पर ही सरकारी प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति भेष बदलकर कोई घिनौना कदम उठा सकता है ऐसे में सरकार को जरुरी जांच करके इस साजिश के पीछे छिपे हुए लोगों को बेनकाब करना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *