कोर्ट में पेशी पर आए परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादस, मां-बेटे की मौत, बहन घायल

Written by

in

झालावाड़ः पारिवारिक विवाद के मामले में कोर्ट में पेशी पर आए मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। वहीं घटना में बेटी गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी देते हुए सदर थाना पुलिस के एएसआई गौतम विश्नोई ने बताया कि मांडा श्यामपुरा गांव निवासी राजू लाल (36) पुत्र वजीर अपनी मां कौशल्या बाई (56) और बहन (30) पत्नी जीवन के साथ बुधवार दोपहर झालावाड़ कोर्ट में पारिवारिक विवाद के मामले में पेशी पर आए थे, लेकिन शाम को वापस लौटते समय बिरयाखेड़ी चौराहे पर सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घायल सोना बाई।
घायल सोना बाई।

लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजू लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कौशल्या बाई और सोना बाई को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे कौशल्या बाई ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया है और दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *