5 दिन पहले खुले शॉपिंग मॉल में लगी भीषण, 50 लोगों के मौत की आंशका, देखें वीडियो

Written by

in

बगदाद: इराक से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस दौरान शॉपिंग माल में भीषण आग लगने के कारण 50 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह दावा भी किया जा रहा है कि यह हादसा इराक के अल-कुट के एक सुपरमार्केट मेें हुआ है। वायरल तस्वीरों में यह दिखाई दे रहा है कि इमारत के बड़े हिस्सों में आग लगी है और धुएं का गुबार निकल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पांच मंजिला इमारत आग की लपेटों में घिरी हुई नजर आ रही है। वहीं दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वासि प्रांत के गर्वनर मोहम्मद अल-मियाही ने आधिकारिक आईएनए समाचार एजेंसी को बताया कि – एक बड़े शॉपिंग सेंटर में आग गई है और इस आग में मरने वालों की संख्या अब लगभग 50 हो गई है हालांकि आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन आईएनए के अनुसार, गर्वनर ने कहा कि शुरुआती निष्कर्ष 48 घंटों के अंदर किए जाएंगे।

तीन दिन के लिए किया जाएगा शोक

वासित प्रांत के गर्वनर मोहम्मद अल-मयाही ने बताया कि आग एक हाइपर मार्केट और एक रेस्टोरेंट में लगी। जिस दौरान आग लगी उस समय लोग खाना खा रहे थे और खरीददारी कर रहे थे। गर्वनर ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई लोगों को बचाया और आग बुझाई है। इस दर्दनाक हादसे के कारण से पूरे देश में अब तीन दिन के शोक की घोषणा कर दी है। आईएनए की रिपोर्ट के अनुसार, गर्वनर मोहम्मद अल- मयाही इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा भी दायर कर दिया गया है।

5 दिन पहले खुला था मॉल

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में एंबुलेंस घटनास्थल से घायलों और शवों को ले जाया जा रहा है। बगदाद से 160 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित शहर का एक अस्पताल भी भर गया है। एएफपी के अनुसार, मॉल 5 दिन पहले ही खुला था। शुरुआती जांच से यह पता चला है कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इससे पहले 2023 में इराक में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में भयानक आग लग गई थी जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 150 लोग इसमें घायल हो गए थे।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *