20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

Written by

in

नई दिल्लीः दिल्ली में स्कूलों को लगातार बम की उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं शुक्रवार यानी आज सुबह भी 20 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस और बम स्क्वाड दस्तों ने सभी स्कूलों को घेर लिया है और स्कूल परिसर में जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी मिली है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकी मिली है। रोहिणी सेक्टर 24 के सोवरन स्कूल को भी बम से उड़ाने का धमकी भर मेल मिला है।

फिलहाल दमकल विभाग की टीम और दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है और बम स्कॉड सभी स्कूल परिसरों में जांच कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली के दस स्कूलों और एक कॉलेज को भी बम से उड़ाने धमकी मिल चुकी है। इसके बाद पुलिस ने स्कूलों परिसरों को खाली कराकर जांच की, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं की गई।

पुलिस के मुताबिक, बम की धमकी भरे मेल में लिखा गया था, “नमस्ते, मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से काले प्लास्टिक के थैलों में छिपाया गया है। मैं आपमें से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूंगा, कोई भी जीवित नहीं बचेगा। जब मैं खबर देखूंगा तो मुझे बहुत हंसी आएगी, क्योंकि मैं देखूंगा कि माता-पिता स्कूल में आ रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों के ठंडे, क्षत-विक्षत शरीर दिखाई दे रहे हैं।”

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *