Jalandhar News: बेसहारा पशु से टकराकर घायल व्यक्ति का फरिश्ता बनें ASI, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: काला संघा रोड़ के अधीन आते गांव मोतीपुर से रामपुर जागीर के बीच बेसहारा पशु से टकराकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल व्यक्ति के लिए एएसआई गुरप्रीत सिंह फरिश्ता बनकर आए और उन्होंने व्यक्ति की जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई ने बताया कि वह सीआईए में तैनात है। देर रात 10 बजे के पास वह घर जा रहे थे और उन्होंने देखा कि आवारा गाय से टकरा कर व्यक्ति घायल हुआ था। इस दौरान वह कुछ दूर आगे चल गया, लेकिन दोबारा वह वापिस आए और उन्होंने अन्य कार चालक को रोककर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना में व्यक्ति बेहोश था और उसके सिर पर गहरी चोट आई हुई थी, वहीं हादसे में व्यक्ति की बाजू टूटी हुई थी। एएसआई ने कहाकि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान वह 40 मिनट तक वहां रहे। 40 मिनट के बाद पीड़ित को होश आया और उसने अपने बारे में बताया। घायल व्यक्ति की पहचान दलबीर सिंह निवासी गांव तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। वह बाइक पर घर जा रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। वहीं डाक्टरों ने प्राथमिक सहायता के बाद दलबीर को कपूरथला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पीड़ित परिवार के परिजनों के आने के बाद ही वह अस्पताल से घर गए।

इस दौरान एएसआई ने लोगों से भी अपील की कि अगर रास्ते में वह कोई सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को देखते है तो उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाए ताकि घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। एएसआई ने बताया कि दलबीर सिंह के सिर की चोट बहुत गंभीर थी, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है।

वहीं पुलिस अधिकारी ने एएसआई के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस का फर्ज ही समाज की सेवा करना है। वहीं एएसआई ने ड्यूटी के बाद भी समाज की सेवा की है और उसकी जान बचाई है। ऐसे में उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे फरिश्तों को सम्मानित करना चाहिए ताकि लोग रास्तों में हादसे का शिकार होकर घायल हो जाएं तो निडर होकर उनकी मदद के लिए आगे आएं, ना कि किसी कार्रवाई के डर से घायल व्यक्ति की तरफ मुंह फेर कर गुजरे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *