Punjab News: धरने पर बैठे एससी नेताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

Written by

in

प्रदेश स्तर पर चक्का जाम करने की दी चेतावनी

अमृतसरः जिले में हलके पश्चिमी के विधायक के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय ने आज भंडारी पुल पर भारी रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्थाओं के नेताओं ने विधायक के पोस्टर भी फाड़े। वहीं पुलिस ने पोस्टर फाड़ने वाले युवक को हिरासत में लेने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस तथा वाल्मीकि नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वाल्मीकि तीर्थ धूना साहिब ट्रस्ट के बाबा बलवंत नाथ और जग्गू प्रधान ने बताया कि विधायक द्वारा वाल्मीकि तीर्थ पर अपनी पार्टी का झाड़ू वाला चिन्ह लगाना पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रेलर था और यदि प्रशासन ने विधायक के खिलाफ बेअदबी का मामला दर्ज नहीं किया तो 20 जुलाई को संत समाज और संस्थाओं की बैठक के बाद मंगलवार को प्रदेश स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान पोस्टर फाड़ने वाले युवक लवप्रीत सिंह ने कहा कि वह भगवान वाल्मीकि आश्रम से जुड़ा हुआ सेवक है। विधायक द्वारा की गई इस घटना से पूरे दलित समुदाय में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उसने गुस्से में आकर उसने पोस्टर फाड़े है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, एसपी हरपाल सिंह रंधावा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन ने वाल्मीकि नेताओं से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि समझौते के बाद वाल्मीकि समुदाय ने 4 दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया है। रंधावा ने कहा कि जिन पोस्टरों पर आपत्ति जताई गई है, उन्हें हटा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *