Jalandhar News: दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े लोग, देखें वीडियो

आज यहां होगा फौजा सिंह का अंतिम संस्कार

जालंधरः दुनिया के सबसे उम्रदराज 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज फौजा सिंह का दोपहर 12 बजे सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर 4 से 5 घंटे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फौजा सिंह का हादसे में मौत के 6 दिन बाद अंतिम संस्कार होने जा रहा है। फौजा सिंह के परिवार के कई लोग विदेश में रहते हैं। इसलिए देरी हुई। शनिवार को उनकी बहन, बेटी और बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ ब्यास पिंड आ गए। इंग्लैंड से फौजा सिंह के बड़े बेटे सुखजिंदर सिंह भी पहुंच गए हैं। बता दें कि फौजा सिंह का 14 जुलाई की शाम सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में निधन हो गया था। वे 114 साल के विश्व प्रसिद्ध दौड़ाक थे। फौजा सिंह की अंतिम ख्वाहिश के मुताबिक ही उनका अंतिम ब्यास पिंड में होगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों और लोगों ने कहा कि फौजा सिंह का दुनिया से जाने का दुख उन्हें हमेशा रहेगा। उनकी उम्र काफी लंबी थी, लेकिन हादसे ने उनकी जान ले ली। वहीं रिश्तेदारों के अनुसार आज अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पहुंच रहे है। वहीं राज्यपाल के आने की भी संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *