Punjab News: दो मंजिला पोल्ट्री फार्म गिरा, 6 हजार से अधिक चूजें मरे, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के निकट गांव लंगरवाल में एक दुखद हादसा हो गया, जहां एक किसान सुखबीर सिंह के पोल्ट्री फार्म का शेड भारी बारिश के कारण अचानक गिर गया। शेड गिरने से 6 हजार से अधिक छोटे चूजे मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई।

पीड़ित किसान सुखबीर सिंह ने बताया कि अधिक बारिश होने के कारण उसका दो मंजिला मुर्गीखाने का शेड अचानक ढह गया। जिससे मलबे के नीचे आने से छह हजार से ज्यादा छोटे चूजों की मौत हुई है और लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

पीड़ित किसान से जानकारी लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान लखविंदर सिंह मंजियांवाली, सुलखन सिंह, गुरमीत सिंह, रमेश सिंह और प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित सुखबीर सिंह को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *