डॉक्टरों के अनुसार मृतक की छाती के बिल्कुल नजदीक से गोली लगी है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। मामले की जानकारी देते हुए रोहित के दोस्त रोहन ने कहा कि वह कचहरी में काम करता है। देर रात वह कई बार दोस्तों के साथ घूमने निकल जाता है। रात को उसने शाम नगर सड़क किनारे रोहित को बेसुध हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत अपने साथी दोस्त की मदद से रोहित को अपनी एक्टिवा पर घायल अवस्था में बैठाया और सीधा सिविल अस्पताल लेकर आया। रोहन मुताबिक उसने रास्ते में कई बार रोहित को आवाज लगाई और पूछा कि तुम्हें गोली किसने मारी है, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें अभी-अभी मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच कर अगली करवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल जांच करने पहुंचे एएसआई सुभाष कटारिया ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर आए है तो देखा युवक की छाती पर फायर लगा है। जो युवक मृतक को अस्पताल छोड़ कर गए है उनसे बातचीत करके घटना स्थल का पता किया जाएगा और सेफ सिटी कैमरें आदि चैक करवाए जाएंगे। पुलिस इस केस को जल्द सुझा लेगी।#PunjabNews: इस इलाके में युवक का गोली मारकर कत्ल NEWS:https://t.co/9Pd226LYCk#ShahRukhKhan #Sensex #KanwarYatra2025 #Dharmasthala pic.twitter.com/bUR7zg2c4U
— Encounter India (@Encounter_India) July 21, 2025
Punjab News: इस इलाके में युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शाम नगर नजदीक सड़क पर देर रात गोली मारकर हमलावारों द्वारा युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक के दोस्त आए और देखा वह बेसुध हालत में सड़क पर गिरा हुआ है। जिसके बाद दोस्त युवक को उपचार के लिए एक्टिवा पर बैठाकर सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि छाती पर गोली लगी हुई है और उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक युवक के दोस्त पहले उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गए, लेकिन बाद में वह वापस आए। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित निवासी हैबोवाल के रूप में हुई है।
Leave a Reply