Punjab News: गंदे पानी की निकाली के लिए बने टोबे में डूबा 6 साल का अरमान, मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव लक्ष्मा सिंह वाला हिठाड़ में उस समय मातम छा गया, जब एक 6 साल के बच्चे की लाश तैरती मिली। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर छा गई और परिवार में चीख पुखार मच गई। जानकारी अनुसार पड़ोस में गंदे पानी की निकासी के लिए टोबा खोदा हुआ था। जहां उस बच्चे की डूबने से दुखद मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते मृतक बच्चे के दादा बलवंत सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चे की दवाई लेने गए थे, जब वह वापस आए तो घर में चाय पानी पीने लगे। इतने में उनका 6 साल का पोता अरमान नजर नहीं आया। उन्हें लगा कि वह खेल रहा होगा। उसे घर में ढूंढा पर कहीं नहीं मिला।

काफी समय खोजने के बाद पूरे परिवार के सदस्य मिलकर उसे ढूंढने लगे तो घर के पास ही एक टोबे में वह बेसुध होकर पानी में गिरा पड़ा था। उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसे नहीं चल रही थी। उन्होंने बताया कि यह टोबा गांव में बने गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया था। उन्हें नहीं पता था कि यह टोबा उनके बच्चे की जान ले लेगा। अरमान की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *